गोरखपुर: 120 खोए हुए मोबाइल को ढूंढकर पुलिस लाइन में पुलिस ने मोबाइल मालिकों को सौंपा
भारत सरकार के पोर्टल CEIR सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पर खोए हुए मोबाइल की सूचना दर्ज की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से CO कैंट अनुष्का वर्मा ने 120 खोए हुए मोबाइल को ढूंढ निकाला। आज पुलिस लाइन में 120 मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनका मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया। CEIR पोर्टल पर खोए हुए मोबाइल की सूचना दर्ज कराकर उसे ब्लॉक किया जा सकता है।