फतेहाबाद: फतेहाबाद पुरानी तहसील स्थित राम दरबार की स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ संपन्न
Fatehabad, Agra | May 16, 2026 फतेहाबाद के पुरानी तहसील स्थित राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में स्थापित राम दरबार की वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें महिला मण्डल द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया तथा सभी देवी देवताओं को नए पोशाक पहनाए गए। शनिवार सुबह आयोजित हुए कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान के वस्त्र बदले गए।