भैरवस्थान थाना क्षेत्र के पट्टीटोल चौक पर हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक हैंठीबाली निवासी मोहम्मद कयूम की पत्नी जैबुल खातून के आवेदन पर दर्ज मामले में नामजद आरोपी किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।