गुना नगर: गुना में प्रस्तावित तात्या टोपे विश्वविद्यालय के पहले कुलसचिव बने प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है गुना के पीजी कॉलेज को तात्या टोपे विश्व विद्यालय बनाया गया है, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक और आदेश जारी कर प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा को प्रस्तावित तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना का पहला कुलसचिव बनाया गया है, वर्तमान में प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा गुना के विधि कॉलेज में विधि विभाग के प्रमुख हैं