अरवल: पंचायत विकास दिवस पर अमरा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
Arwal, Arwal | Jun 28, 2026 सदर प्रखंड के अमरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राजेश कुमार ने की। बिहार सरकार के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस मौजूद रहे।