छतरपुर के महोबा रोड पर बीच सड़क दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की सुबह 10 से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।