बूरमू: मुरूपिरी गांव में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम ने मंडा पूजा का फीता काटकर उद्घाटन किया
Burmu, Ranchi | Jun 22, 2025 आज रविवार 22 जून 2025 समय सुबह 11:00 गुड़गांव प्रखंड के मुरूपिरी गांव में श्री शिव मंडा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र आदरणीय डॉक्टर जीतू चरण राम शामिल हुए। डॉ जीतू चरण राम जी के द्वारा विधिवत फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया गया, साथ ही साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी किया गया।