मधुबनी के हरलाखी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक फुलहर गिरजा स्थान को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। बिहार सरकार ने भगवान राम और माता सीता के प्रथम मिलन स्थल के रूप में चर्चित इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित किया है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद 14 जनवरी को यहां भूमि पूजन करेंगे। इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने के उद्देश्य से बिहार सरकार क