गोपालगंज: एकेडेरवा बथुआ टोला गांव: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक डेरवा बथुआ टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पिटाई कर रविवार की दोपहर 2:00 बजे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह इस बात की सूचना घायल पत्नी के द्वारा जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।