मंझनपुर: कांवड़ियों की आस्था का सम्मान, कौशाम्बी में पुलिस ने थानों पर रखा संगम का पवित्र गंगाजल
आगामी पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस ने सराहनीय पहल की है। शिवभक्त कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पुलिस ने प्रयागराज संगम से बड़े-बड़े गैलनों में पवित्र गंगाजल मंगवाकर थानों पर रखवाया गया है।