बलिया: कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में लाखों श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने की खास ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी
Ballia, Ballia | Nov 2, 2025 कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और महर्षि भृगु मुनि, ददर मुनि, श्री बालेश्वरनाथ दर्शन को लाखों लोग आएंगे। पर्व शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए पुलिस ने लाखों श्रद्धालुओं के लिए खास ट्रैफिक योजना तैयार की है। जिसकी जानकारी पुलिस कार्यालय से रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार 4-5 नवंबर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहन बंद रहेगा।