प्रतापगढ़: थड़ा सरकारी छात्रावास की छत से गिरा 8वीं का छात्र, गंभीर हालत में प्रतापगढ़ से उदयपुर किया गया रेफर
प्रतापगढ़। जिले के थड़ा गांव स्थित सरकारी छात्रावास में गुरुवार को एक हादसा हो गया, जहां छात्रावास की छत से गिरने से आठवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को पहले थड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया और बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर के अस्पताल भेजा गया।