जसवंतनगर: बलरई पीसचसी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण हुआ, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे किए गए वितरित
बलरई पीएचसी में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डा. वीरेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष बलरई कृपाल सिंह आदि ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाए। क्षेत्रीय वन अधिकारी बसेरहा रेंज अमित कुमार सिंह ने पौधों की व्यवस्था की। मंच संचालन उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत पाल सिंह ने किया।