ग्वालियर गिर्द: पत्नी को कलयुगी पति ने पिलाया तेजाब, मरने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर सुनाई व्यथा
थाटीपुर इलाके की रहने वाली निशा राठौर की जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में निशा ने अपने पति,गजेंद्र राठौर पर मारपीट,मानसिक प्रताड़ना और जबरन तेजाब पिलाने का संगीन आरोप लगाया है। निशा और गजेंद्र की शादी मई 2022 में हुई थी। परिजनों के अनुसार निशा दो महीने की गर्भवती थी।