सीतामऊ: मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के लदूना चौराहे पर टेंपो पलटा, बड़ा हादसा टला; चालक को मामूली चोट
सीतामऊ के लदूना चौराहे पर एक तीन पहिया टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने टेंपो सीधा कर यातायात बहाल कराया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई, स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की,