परिहार: परिहार में सड़क सुरक्षा का पालन सभी के लिए ज़रूरी: बीडीओ
परिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बीडीओ ने कर्मी,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,महिला व पुरुष जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।