परिहार: मनपौर मस्जिद के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
बेला थाना क्षेत्र के मनपौर मस्जिद के समीप बाइक एवं कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव निवासी चैन किशोर महतो के 18 वर्षीय पुत्र अजय महतो के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।