मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की मासूम के साथ की हैवानियत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के बुजुर्ग द्वारा हैवानियत की गई है। घटना से हर कोई स्तब्ध है। पीड़ित के माता-पिता आरोपी को ही बेटी की जिम्मेदारी सौंप कर बाहर गए थे। घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एएसपी और पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।