आशा, उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा रनसोरे के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उन्होंने दिसंबर से अब तक के मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे ग्रामीण स्तर पर पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही हैं, लेकिन उनके भुगतान में लंबे समय से अनियमितता और देरी हो रही है।