बागपत: पेयजल आपूर्ति बहाल करने को BKU अखंड बागपत ने नगर पालिका परिषद बागपत के ईओ को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे का दिया अल्टीमेट
Baghpat, Bagpat | Jun 29, 2026 सोमवार की दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन (अखंड) के जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड 21 में मीनार से लक्ष्मण चौक तक तथा वार्ड 20 के काजीपुरा और खटीकान मोहल्लों में हजारों लोग लंबे समय से भीषण पेयजल संकट झेल रहे हैं।