हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, मुस्लिम समाज ने कलक्ट्रेट तक निकाला रोष मार्च
नाजिया इलाही खान के कथित विवादित बयान के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समाज के नागरिकों ने खुंजा कब्रिस्तान से जिला कलक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला। बड़ी संख्या में समाज के नागरिक हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।