हिलसा: इन्दौत में जिरनी माँ पूजा के दौरान आग, ढाई बीघा गेहूं जलकर राख
Hilsa, Nalanda | Apr 22, 2026 हिलसा प्रखंड के इन्दौत गांव में जिरनी माँ की पूजा के दौरान हुमाद जलाने से अचानक आग लग गई, जिससे एक किसान का भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, इन्दौत गांव निवासी संजय कुमार (पिता- मुन्नी महतो) का करीब ढाई बीघा गेहूं का फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी