बयाना: बयाना में 21 जून को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा, समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, बैठक आयोजित हुई
बयाना के स्टेशन रोड स्थित श्री परशुराम धर्मशाला में श्री ब्राह्मण समाज समिति, बयाना की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जून, रविवार को भगवान श्री परशुराम प्रतिभा सम्मान समारोह और भव्य शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय ने की।