मड़ियाहू: मड़ियाहूं में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गविष्ठ यात्रा’ शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मड़ियाहूं पहुंची, जहां बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। गौ माता को राष्ट्र माता और राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रही है।