आज सोमवार को शाम 6 बजे के करीब दुमका जिला के नगर थाना के दुधानी कुरुवा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती बाहर रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आई थी। घटना के वक्त घर के सदस्य बाहर थे। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।