पिपरिया: पिपरिया एवं सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ANC जांच शिविर का हुआ आयोजन
सोमवार को पिपरिया एवं सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ANC जांच शिविर का आयोजन किया गया. पूर्वाहन 11:30 बजे सूरजगढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर में गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखी गई. यहां 67 महिलाओं की जांच हुई. पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में 23 गर्भवती महिलाओं की जांच हुआ.