जैजैपुर पुलिस ने जुआ खेलने वाले 4 जुआरी सुलेन्द्र कुमार सिदार, योगेंद्र चंद्रा, रमेश चंद्रा, गुलास कुमार सिदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार जुआरियों से 33 सौ रुपये कप जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़ेकेरा गांव में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है।