शाहपुरा: चरगवां के ग्राम झरझर में अधूरे मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े चोर
जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम झरझर में चोरों ने बिना दरवाजे के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार रात में घर के बाहर सो रहा था, तभी चोर घर में घुसकर जेवर और नकदी ले गए।