औरंगाबाद: औरंगाबाद के 50 परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी से इंटर की परीक्षा होगी, 39,696 परीक्षार्थी होंगे शामिल
जिला सूचना जन संपर्क कार्यालय से शुक्रवार की शाम सात बजे जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री अमरीश (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण स