सांगानेर: जयपुर दिल्ली हाईवे पर एक निर्माणाधीन होटल के सीवरेज की दीवार अचानक गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत,कई लोग हुए घायल
जयपुर में होटल के निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार अचानक गिर गई। वहां काम कर रहे कई मजदूर इसके मलबे में दब गए। दो महिलाओं सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। हादसा चंदवाजी थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे (NH-48) पर ताला मोड़ स्थित अरावली पैलेस होटल में आज सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।