मनेर: मनेर नगर परिषद पैक्स अध्यक्ष रामाधार सिंह व बलुआ पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार हुए निर्वाचित
Maner, Patna | Jun 3, 2026 मनेर नगर परिषद पैक्स अध्यक्ष व बलुआ पैक्स पद का चुनाव प्रशासन के देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव के बाद हुई मतगणना में बलुआ पैक्स से राकेश कुमार व मनेर नगर परिषद पैक्स अध्यक्ष रामाधार सिंह निर्वाचित हुए। निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार ने दोनों अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी।