मेदिनीनगर (डालटनगंज): गोतिया परिवार के साथ मारपीट कर 19 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने भेजा जेल
सदर मेदिनी नगर थाना पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आपसी मामले में विवाद को लेकर गोतिया परिवार के साथ मारपीट को लेकर वर्ष 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उसे सजा भी हो गई थी लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर कौड़िया के तेलियाबांध से गिरफ्तार किया गया।