आहोर: अंत्योदय संबल पंखवाड़े के दौरान पंचायत में किया गया समस्या समाधान
Ahore, Jalor | Jul 4, 2025 आहोर उपखंड मुख्यालय के निकटवर्ती पंचायत पाचोटा ग्राम पंचायत पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। त्वरित समाधान को देखते हुए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान अधिकारी व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।