मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 31 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि तीन वर्षों में मुनाफा 10 करोड़ से बढ़कर 31 करोड़ पार पहुंचा। जमा, पूंजी और ऋण वितरण में वृद्धि हुई है, जबकि डिजिटल ट्रांजेक्शन में बैंक प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।