धौलपुर: लीलोठी गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, मानसिक दबाव का आरोप लगाया गया
नदनपुर थाना क्षेत्र के लीलोठी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित रूप से विषैले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान शिवनारायण पुत्र दुर्जन सिंह मीणा निवासी लीलोठी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र रामेश्वर ने बताया कि उनके पिता गांव के चार-पांच लोगों के साथ पत्थर का व्यवसाय करते थे। आरोप है कि उन