मांझी: मांझी में एक दिन में दो रसल्स वाइपर सांप मिलने से लोगों में दहशत
Manjhi, Saran | Apr 24, 2026 मांझी प्रखंड में शुक्रवार को एक ही दिन करीब 1 किलोमीटर के दायरे में दो जहरीले रसल्स वाइपर सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पहला मामला प्रखंड मुख्यालय के समीप आया। जहां मिट्टी लाद रही ट्रॉली के पास अचानक सांप दिखा और लोगों में भगदड़ मच गई। जबकि दूसरा सांप दुर्गापुर निवासी आनंद सिंह के केला बागान में मिला आसपास के लोग जुट कर दोनों सांपों को मार दिया।