करपी चर्च में गुड फ्राइडे को लेकर आयोजित तीन दिवसीय उपवास रविवार को शाम 4:00 बजे संपन्न हो गया। पादरी अरुण कुमार ने बताया कि उपवास के अंतिम दिन प्रभु यीशु मसीह से दुनिया एवं देश में शांति के लिए दुआएं मांगी गई तथा सुखी जीवन के लिए प्रार्थना किया गया।