विदिशा नगर: पुरानी रंजिश में दो परिवारों में मारपीट, तीन घायल; कार्रवाई में देरी का आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन गिरी मां अस्पताल के पास 26 जून की रात रैकवार समाज के दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।सोमवार सुबह 9 बजे पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर मारपीट की