महोबा: गांधी नगर में खेलते समय आठ वर्षीय बच्ची छत से गिरी, हालत नाजुक है और झांसी रेफर किया गया
Mahoba, Mahoba | Oct 27, 2025 श्रीचन्द्र की आठ वर्षीय पुत्री खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे से परिवार में दहशत फैल गई है। बच्ची कैसे गिरी, इस पर परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया।