अरवल: प्रसादी इंग्लिश गांव में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान, 107 नए सदस्य जुड़े
Arwal, Arwal | Jul 9, 2026 भाकपा माले के जनसंगठन अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा अरवल प्रखंड की सोनबरसा पंचायत अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संगठन से 107 नए सदस्यों को जोड़ा गया। नेताओं ने कहा कि संगठन ग्रामीण मजदूरों, किसानों और गरीब तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है तथा सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा।