आरके पुरम थाना की पुलिस टीम ने घरों में चोरी की वारदात करने वाले 1 आरोपी को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है। यह सोनिया गांधी कैंप का रहने वाला है। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 26 फरवरी को इसने एक घर में घुसकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था।