अररिया: पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाने का दिया गया निर्देश
Araria, Araria | May 27, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।