रहुई: रामपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने जमीनी विवाद में किया 5 राउंड फायरिंग, तीन गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 4, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल रामपुर गांव निवासी जीतन यादव और उमेश यादव के बीच जमीन का विवाद था जिसको लेकर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात आगे बढ़ गया इसी क्रम में उमेश यादव ने ताबड़तोड़ 5 राउंड गोलियां चला दिया। गोलीबारी की घटना में किसी को घायल होने की सूचना नहीं.