तिलौथू: तिलौथू थाना चौक के पास दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, दो घंटे तक सड़क रही जाम
तिलौथू थाना चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, दो घंटे तक सड़क जाम रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना जगदेव चौक के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूगंज निवासी व्यवसायी नंदलाल प्रजापति के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है।