बीना: ग्राम पड़रिया में जमीनी विवाद में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश,डायल 112 की टीम ने घायल महिला को पहुंचाया सिविल अस्पताल
Bina, Sagar | Jul 2, 2026 इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां जमीनी विवाद को लेकर एक मां को उसके 14 साल के बेटे के सामने डीजल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। बेटे ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक महिला झूलस चुकी थी। महिला को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया।