बुदनी: ग्राम सूदोन में अज्ञात तत्वों ने मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में गुस्सा, मौके पर पुलिस
Budni, Sehore | Jul 27, 2025 शाहगंज के नजदीक ग्राम सूदोन में देर रात्रि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा ग्राम से बाहर मंदिर में विराजित हनुमान जी की मूर्ती को तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्से का माहौल देखा जा रहा है।सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस के द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है। उपरोक्त घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।