भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी की पुलिस ने कार्रवाई कर शराब कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र गोंड बताया गया है। जिसके पास से एक बाइक और शराब बरामद हुआ था। इसके खिलाफ जगतौली ओपी में 14 दिसंबर 2025 को बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।