चांदपुर: शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव फीना के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन कार सवार गंभीर घायल
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद जनपद के गांव दुलापुर ठाकुरद्वारा निवासी वाजुल कमर पुत्र कयामुद्दीन, सुरजनगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी शाहरुख पुत्र हुसैन व सुआवाला अफजलगढ़ निवासी वसीम दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धनौरा फीना मार्ग पर बेलबाबा पुलिस चौकी से कुछ आगे पहुंची तो चाक कार से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।