नर्मदा नदी में प्रतिबंधित अवधि के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 16 जून से 15 अगस्त तक सभी नदियों और जलाशयों में मछली पकड़ना, बिक्री और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ाकर नर्मदा नदी में मत्स्याखेट कर रहे थे।