अनूपगढ़: समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद शुरू न होने से नई धान मंडी में किसानों को औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है गेहूँ की फसल
सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं की है जिससे किसानों को नई धान मंडी में औने-पौने दामों मे फसल को बेचना पड़ रहा है। किसान नेता सुनील गोदारा ने आज बुधवार 1:30 बजे बताया कि सरकार ने गेहूँ का एमएसपी भाव 2735 में प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जबकि अनूपगढ़ की धान मंडी में प्राइवेट स्तर पर गेहूं 2100 रुपये से 2450 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।